कानपुर. जिला पुलिस ने गुरुवार को जिले में हुईं आपराधिक घटनाओं की तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार की है। यह आंकड़ा जनवरी 2020 से 15 दिसंबर के बीच का है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 में 91 हत्याएं हुईं, जबकि इसी समयावधि में पिछले साल 69 और वर्ष 2018 में 85 लोगों की हत्याएं की गईं। वर्ष 2020 में बिकरू कांड सबसे प्रचलित हुआ।
संजीत प्रकरण भी रहा चर्चा में
टैक्नीशियन संजीत यादव का अपहरण व उनकी हत्या ने भी लोगों को झकझोरा। इसी साल संजीत हत्याकांड में फिरौती की रकम फेंकने को लेकर पुलिस की किरकिरी हुई थी। इसी तरह घाटमपुर में दीपावली की रात सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या और कलेजा खाने जैसी घटना भी प्रकाश में आई।
इस वर्ष दुष्कर्म के 60 मामले दर्ज हुए। डीआइजी प्रीतिंदर ने बताया कि कोविड के चलते अपराध कम जरूर हुए, लेकिन निरोधात्मक कार्रवाई भी अपराध कम होने का बड़ा कारण बना।
अपराध तुलनात्मक रिपोर्ट
अपराध | 2020 | 2019 | 2018 |
हत्या | 91 | 69 | 85 |
गैरइरादन हत्या | 27 | 29 | 33 |
दहेज हत्या | 49 | 53 | 65 |
हत्या का प्रयास | 97 | 99 | 107 |
दुष्कर्म | 60 | 50 | 82 |
अपहरण | 09 | 15 | 22 |
बलवा | 36 | 65 | 91 |
डकैती | 00 | 02 | 00 |
लूट | 19 | 23 | 64 |
चोरी | 843 | 1326 | 1596 |
DEEPAK SHARMA